जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप : इच्छा पटेल, राधा सोनी, सिद्धांत सेठ व आशुतोष कुमार यादव बेस्ट लिफ्टर्स

लखनऊ। स्पेशल चाइल्ड इच्छा पटेल सहित राधा सोनी, सिद्धांत सेठ व आशुतोष कुमार यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक लखनऊ जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बेस्ट लिफ्टर्स की ट्राफी जीती।
लखनऊ जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हाल में शुक्रवार रात संपन्न इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डा नीरज बोरा (विधायक उत्तर विधानसभा लखनऊ) व भाजपा नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने विजेताओ को पुरस्कृत करने के साथ लखनऊ के 65 वरिष्ठ भारोत्तोलकों को लौह पुरुष सम्मान से सम्मानित किया।


इससे पहले प्रतियोगिता का लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने उद्घाटन किया। आयोजन सचिव रणजीत सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में जूनियर बालिका के 45 किग्रा भार वर्ग में संध्या यादव, 49 किग्रा में राधा सोनी, 55 किग्रा में शगुन सिंह, 59 किग्रा में प्रियंका मौर्या, 64 किग्रा में खुशबू यादव, 71 किग्रा में आस्था सिंह, 76 किग्रा में गार्गी मिश्रा, 81 किग्रा में सोनम यादव, 87 किग्रा में इच्छा पटेल ने स्वर्ण पदक जीते।
जूनियर बालक के 49 किग्रा में कार्तिक यादव, 55 किग्रा में आशु, 61 किग्रा में आशुतोष कुमार यादव, 67 किग्रा में सरताज अली, 73 किग्रा में इमरान अब्बास, 83 किग्रा में अभिषेक पाल, 89 किग्रा में सिद्वांत सेठ, 96 किग्रा में अमन यादव ने स्वर्ण पदक जीते।
यूथ बालिका के 40 किग्रा भार वर्ग में संध्या यादव, 45 किग्रा में निहारिका मिश्रा, 49 किग्रा में नेहा सिंह चौहान, 55 किग्रा में शगुन सिंह, 59 किग्रा में नैन्सी मौर्या, 64 किग्रा में खुशबू यादव, 71 किग्रा में आस्था सिंह, 76 किग्रा में गार्गी मिश्रा, 81 किग्रा में साक्षी केसरवानी, 81 किग्रा से अधिक में इच्छा पटेल ने स्वर्ण पदक जीते।
यूथ बालक के 49 किग्रा भार वर्ग में कार्तिक यादव, 55 किग्रा में आशू, 61 किग्रा में आशुतोष कुमार यादव, 73 किग्रा में अभिषेक राजभर, 81 किर्ग्रा में अभिषेक पाल, 96 किग्रा में अमन यादव ने स्वर्ण पदक जीते।
सीनियर महिला के 45 किग्रा भार वर्ग में संध्या यादव, 49 किग्रा में राधा सोनी, 55 किग्रा में शगुन सिंह, 59 किग्रा में प्रियंका मौर्या, 64 किग्रा में खुशबू यादव, 71 किग्रा में आस्था सिंह, 76 किग्रा में गार्गी मिश्रा, 81 किग्रा में सोनम यादव, 87 किग्रा में शिवांगी सिंह, 87 किग्रा से अधिक में इच्छा पटेल ने स्वर्ण पदक जीते।
सीनियर पुरूष के 49 किग्रा भार वर्ग में कार्तिक यादव, 55 किग्रा में आशुू, 61 किग्रा में आशुतोष कुमार यादव, 67 किग्रा में सचिन दहिया, 73 किग्रा में संदीप त्रिपाठी, 81 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक पाल, 89 किग्रा में सिद्वांत सेठ, 96 किग्रा में शील भद्र सिंह, 109 किग्रा में फिरोज यूनूस खान ने स्वर्ण पदक जीते।

Comments